logo

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हादसा, गहरी खाई में गिरी SUV; 10 लोगों की मौत

रामबन में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक टैक्सी गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में 10 लोगों की मौत हो चुकी है। रामबन जिले में शुक्रवार को एक एसयूवी फिसलकर खाई में जा गिरी। इस हादसे में दस लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि वाहन श्रीनगर से जम्मू जा रहा था। देर रात करीब सवा एक बजे जिले के बैटरी चश्मा इलाके में एसयूवी 300 फुट गहरी खाई में गिर गई। अधिकारियों ने बताया कि दस लोगों की मौत हो गई है। पुलिस और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल के जवान मौके पर हैं। भारी बारिश के बीच 10 यात्रियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि मृतकों में कार चालक जम्मू के अंब घ्रोथा के बलवान सिंह (47) और बिहार के पश्चिमी चंपारण के विपीन मुखिया भैरगंग शामिल हैं। अधिकारियों ने बताया कि बचाव अभियान जारी है।

10
2193 views